फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रक्षाबंधन से पहले घेवर की धूम

Tue, 11 Aug 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बस स्टेशन के पास मिठाई की दुकान से खरीदारी करते लोग। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सावन की फुहार और रक्षाबंधन से पहले शहर की मिठाई की दुकानों में घेवर की मिठास घुलने लगी है। पर्व नजदीक आते ही घेवर की मांग तेजी से बढ़ गई है। दुकानों में सुबह से देर रात तक कारीगर घेवर तैयार करने में जुटे रहते हैं। सादा, मावा, केसर-मलाई और ड्राई फ्रूट वाले घेवर ग्राहकों को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के बस स्टेशन स्थित मिठाई विक्रेता डीपी गुप्ता ने बताया कि सावन शुरू होते ही घेवर बनाने का काम तेज कर दिया जाता है। अनुभवी कारीगर पारंपरिक तरीके से शुद्ध घी और गुणवत्तापूर्ण सामग्री से घेवर तैयार करते हैं।

उन्होंने बताया कि सादा घेवर 700 रुपये और केसर-मलाई घेवर 800 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है। उम्मीद है कि रक्षाबंधन तक घेवर की बिक्री में और तेजी आएगी। इस बार घेवर का कारोबार पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें