फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार छह सौ रुपये की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गूगल पे से जालसाजों ने एक रिटायर्ड कर्मी के खाते से 20 हजार छह सौ रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के गोसाई का पुरवा निवासी रिटायर्ड कर्मी मनोज झा 27 अगस्त को गूगल पे से एक इंडस्ट्री को बीस हजार रुपये अपने खाते से भेजा था। किसी कारण इंडस्ट्री के नाम भेजी गई धनराशि नहीं पहुंच पाई।
इधर खाते से बीस हजार रुपये कट जाने से परेशान मनोज झा ने गूगल पे हेल्पलाइन से इस विषय में जानकारी चाही तो पहली बार पश्चिम बंगाल के राजकुमार का नाम तथा दूसरी बार फोन मिलाने पर गूगल पे हेल्पलाइन पर राहुल का नाम प्रदर्शित कर रहा था।
विज्ञापन

मनोज झा को बताया गया कि आपका पैसा रिफंड हो जाएगा। हम जैसा कहते जा रहे हैं, वैसा करते जाइए। उसी के बाद खाते से बीस हजार रुपया और फिर छह सौ रुपया कट गया। पीड़ित मनोज झा ने बताया कि पहली बार में उनके खाते से कटा 20 हजार रुपये वापस आ गया, जबकि दूसरी बार में कटा 20 हजार छह सौ रुपये नहीं वापस आया। मनोज झा ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें