फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गौरीगंज विधायक व नौ अन्य आरोपी नहीं हुए हाजिर

Fri, 11 Apr 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गौरीगंज थाना परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह के पति व भाजपा नेता दीपक सिंह पर हमला करने के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद भी बृहस्पतिवार को गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह और नौ अन्य आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन

एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए छह मई की तिथि तय की है। गौरीगंज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रश्मि सिंह के पति व भाजपा नेता दीपक सिंह ने 10 मई 2023 को सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत 12 आरोपियों के खिलाफ गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। दीपक सिंह ने विधायक व अन्य आरोपियों पर गौरीगंज थाना परिसर में हमला करने का आरोप लगाया था।
इस मामले की विवेचना पूरी कर पुलिस ने विधायक व नौ अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने पुलिस की चार्जशीट का संज्ञान लेकर सपा विधायक व नौ अन्य आरोपियों के खिलाफ समन जारी करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें