सुल्तानपुर। दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे फैजाबाद-गोरखपुर स्नातक खंड के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को विशिष्ट बीटीसी 2005 बैच के शिक्षकों ने ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। शिक्षक संघ के अशोक सिंह गौरा, अरविंद सिंह, जर्नादन राय, मृत्युंजय सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित अन्य मुद्दों को भी उठाया।
विधान परिषद सदस्य देवेंद्र सिंह ने इसके पहले रियल स्टेट कारोबारी स्व. नरेश माहेश्वरी के परिजनों से मुलाकात की और मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने दो अन्य निजी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। शाम को जयसिंहपुर विकास खंड क्षेत्र के वैदहा गांव में पहुंचकर पार्टी के घर-घर दस्तक अभियान में हिस्सा लिया। शिक्षक संघ के राहुल तिवारी ने बताया कि एमएलसी राकेश प्रताप सिंह के यहां रात्रि भोज में हिस्सा लिए।