फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शोभायात्रा में गतका दल ने दिखाए करतब

Sun, 28 Dec 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व निकली शोभायात्रा में शामिल पंज प्यारे। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गुरु गोबिंद सिंह के 359 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को दूसरे दिन सिख समाज की ओर शोभायात्रा निकाली गई। पंजाब से आए गतका पार्टी का करतब शोभयात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा। शहर में जगह-जगह स्वयंसेवी संगठनों की ओर से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा से पंज प्यारे की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। शाहगंज चौराहा, चौक, सब्जी मंडी, मेडिकल कॉलेज चौराहा आदि स्थानों से होकर शोभायात्रा गुजरी। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पंजाब से आए गतका दल ने प्रमुख चौराहों पर करतब दिखाया।
गुरुद्वारा के ज्ञानी नवजोत सिंह का जत्था और स्त्री सत्संग की महिलाओं ने रास्ते में कीर्तन गायन किया। शहर में कुड़वार नाका मोड़ पर टेंट मैरिज लॉन कैटर्स एसोसिएशन के महामंत्री संजय कुमार की अगुवाई में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को छोला, चावल और चाय का वितरण किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सेवा में एसोसिएशन के स्वामी प्रकाश गौड़, हरप्रीत सिंह, विवेक सिंह, राम सहाय मिश्र, मनोज चौरसिया, बब्लू गिरि आदि लगे रहे। शोभायात्रा का समापन गुरुद्वारा में किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव सुदीप पाल सिंह, तेजिंदर पाल सिंह, परमजीत सिंह बग्गा, गुरचरण सिंह बग्गा, तनप्रीत सिंह, आकाश बग्गा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें