फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर सोने वाला गेटमैन सस्पेंड

Tue, 01 Sep 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ड्यूटी पर तैनात गेटमैन को ड्यूटी के दौरान सोना भारी पड़ गया। सहायक मंडल अभियंता ने गेटमैन को सस्पेंड कर दिया है। वाराणसी रेलखंड के महारानी पश्चिम स्टेशन से रविवार की रात सियालदह से अमृतसर जा रही अकालतख्त एक्सप्रेस को रवाना किया गया था।
विज्ञापन


 गेट संख्या 55बी पर तैनात गेटमैन भारत तिवारी ड्यूटी के दौरान नरहरपुर समपार फाटक के निकट बनी झोपड़ी में सो गया था। गेटमैन की निष्क्रियता से अकालतख्त एक्सप्रेस के चालक ने ट्रेन रोककर गेटमैन को जगाया और फाटक बंद कराकर सिग्नल दिलाया था।

अकालतख्त व श्रमजीवी सुपरफॉस्ट एक्सप्रेस के आधे घंटे खड़ी रहने व यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने के आरोप में मंगलवार को प्रभारी सहायक मंडल अभियंता आरके सैनी ने गेटमैन को सस्पेंड कर दिया है। एईएन आरके सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया गेटमैन को रेल संचालन में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें