सुल्तानपुर। जानलेवा हमले व गैंगस्टर केस में लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने एवं तामीला रिपोर्ट पेश नहीं करने पर स्पेशल जज राकेश पांडेय ने संबंधित पैरोकार से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले में सुनवाई के लिए दो अगस्त की तिथि नियत की गई है।
कुड़वार थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार दूबे ने 10 जून 2008 को प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाने के नारायनपुर निवासी आरोपी विजय कुमार वर्मा व बल्दीराय के मकदूमपुर निवासी महेश राय के खिलाफ पुलिस टीम पर फायरिंग करने व गैंगस्टर के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।