लंभुआ के धोपाप धाम में रियासतकालीन श्रीराम जानकी मंदिर। -संवाद
लंभुआ। गंगा दशहरा मेला के सुचारु संचालन के लिए सोमवार से रूट डायवर्जन रहेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू किया गया है। भारी भीड़ को देखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। लंभुआ की तरफ से आने वाले वाहन करीब एक किमी पहले शाहगढ़ चौराहे के आसपास ही रोक दिए जाएंगे। वहां से सभी श्रद्धालुओं को पैदल जाना पड़ेगा।
मंगलवार को लगने वाले गंगा दशहरा मेले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। यह रूट डायवर्जन सोमवार से लागू किया जाएगा, जो दो दिन रहेगा। लंभुआ की तरफ से दियरा की ओर जाने वाले प्रत्येक वाहन को दियरा तिराहा (लंभुआ अंडरपास के बगल) से वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन चांदा अथवा सुल्तानपुर बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
दियरा की तरफ से धोपाप होते हुए लंभुआ आने वाले सभी वाहनों को दियरा तिराहे से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये वाहन कादीपुर अथवा सुल्तानपुर मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। कादीपुर की तरफ से श्रद्धालुओं के अतिरिक्त किसी भी वाहन को धोपाप की तरफ आने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को कादीपुर से चांदा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-
निर्धारित पार्किंग स्थल
-अमरनाथ गुप्ता निवासी- शाहगढ़, लंभुआ के घर के सामने व पीछे (लंभुआ-दियरा रोड)
- केपीएस ईंट भट्ठा के सामने, शाहगढ़ (लंभुआ-दियरा रोड)
-ग्राम- राईबीगो सिपाह (धोपाप-कादीपुर मार्ग)
-प्राइमरी विद्यालय के सामने, राजापट्टी धोपाप (धोपाप-लोटिया मार्ग)