फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 12वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Sun, 22 Dec 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार रात छात्रा घर पर अकेली थी, तभी उसके साथ गांव के दो युवकों ने हैवानियत की, और वीडियो भी बना लिया। शनिवार सुबह पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


छात्रा के माता-पिता बृहस्पतिवार शाम शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात 10 बजे छात्रा घर पर अकेली थी। आरोप है कि तभी गांव के ही विकास यादव (19) और कल्लू मिश्र उर्फ श्याम जी (35) घर में घुस आए और जबरदस्ती करने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने पहले उसे मारापीटा, फिर दुष्कर्म किया। दोनों ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देकर भाग निकले।
देर रात छात्रा के घरवाले घर लौटे, लेकिन उन्हें वारदात के बारे में पता नहीं चला। शुक्रवार को भी छात्रा ने पीड़ा और झिझक के चलते खुद को रोके रखा। लेकिन उसकी हालत देखकर शनिवार को जब घरवालों ने जोर देकर पूछा तो उसने सारी बात बता दी। इसके बाद छात्रा को लेकर मां कोतवाली पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को पकड़ने दो टीमें लगीं

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अब्दुस सलाम, सीओ लंभुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें