फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 10 दरोगा समेत 16 पुलिस कर्मी इधर से उधर

Sun, 22 Dec 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने 10 उप निरीक्षकों समेत 16 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। व्यापारियों से विवाद को लेकर सुर्खियों में आए चौकी इंचार्ज शास्त्रीनगर को पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने उप निरीक्षक सुशील द्विवेदी को रामनगर इमिलिया का चौकी इंचार्ज बनाया है। उपनिरीक्षक प्रेम नरायन राजपूत को पुलिस लाइन से बिरसिंहपुर चौकी इंचार्ज बनाया गया है। उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से शास्त्रीनगर का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। उप निरीक्षक श्याम नरायन मिश्र को पुुलिस लाइन से कूरेभार, राम विलास यादव को पुुलिस लाइन से बल्दीराय, अमर सिंह यादव व अनादि यादव को पुलिस लाइन से लंभुआ थाने भेजा गया है। उप निरीक्षक संत कुमार को पुलिस लाइन से करौंदीकला थाने में तैनाती दी गई है। शास्त्रीनगर में स्थानीय व्यापारियों से विवाद को लेकर चर्चा में आए उप निरीक्षक आदर्श सिंह को यहां से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
बिरसिंहपुर चौकी प्रभारी रहे रामराज यादव को अखंडनगर थाने से संबद्ध किया गया है। पुलिस लाइन से मुख्य आरक्षी शिवानंद राय को लंभुआ महिला रिपोर्टिंग चौकी भेजा गया है। आरक्षी सौरभ गिल को गोसाईगंज थाने से लोक शिकायत प्रकोष्ठ शाखा से संबद्ध किया गया है। मुख्य आरक्षी राम आशीष चौरसिया को जयसिंहपुर कोतवाली से फील्ड यूनिट, आरक्षी धर्मेंद्र प्रसाद को जयसिंहपुर कोतवाली से अभियोजन शाखा भेजा गया है। आरक्षी मनीष कुमार मिश्र को अभियोजन शाखा, कंप्यूटर आपरेटर दिव्यांशु कैथवास को धनपतगंज थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें