फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गणेश उत्सव की धूम, उमड़ रही आस्था की भीड़

Wed, 16 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 पंडाल में विराजमान गजानन। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में गणेश उत्सव का उल्लास चरम पर है। सुबह की आरती से शुरू होकर देर रात तक पंडालों में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही है। शहर के प्रमुख बाजारों और मोहल्लों में सजे पूजा पंडालों में गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

परिवार के साथ महिलाएं, पुरुष और बच्चे भगवान गणेश का पूजन कर रहे हैं। वे सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मेजरगंज, शाहगंज, चौक और पंचरास्ता जैसे इलाकों में विशेष रौनक है। ठठेरीबाजार, गल्लामंडी और नेशनल टॉकीज रोड पर उत्सव का माहौल है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। पंडालों में सुबह और शाम विधि-विधान से पूजा-आरती हो रही है। घंटे-घड़ियाल, ढोल और शंखनाद से वातावरण भक्तिमय हो रहा है। ''गणपति बप्पा मोरया'' के जयघोष से पंडाल गूंज उठते हैं। श्रद्धालु मोदक और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद बांट रहे हैं।
घरों में भी गणपति स्थापना
गणेश उत्सव केवल पंडालों तक सीमित नहीं है। शहर के कई घरों और मोहल्लों में भी गणपति की स्थापना की गई है। श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शाम के समय परिवार के लोग एकत्र होकर आरती में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
कई पंडालों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। देर रात तक दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं से बाजारों में उत्सव जैसा माहौल है। बच्चों में गणपति की भक्ति के साथ सजावट को लेकर खास उत्साह है। वे कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

 पंडाल में विराजमान गजानन। संवाद

 पंडाल में विराजमान गजानन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें