फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 63 पंडालों में विराजेंगे गजानन

Sun, 24 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के एमजीएस चौराहे के पास गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देता मूर्तिकार।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गणपति महोत्सव के लिए प्रशासन के साथ ही आयोजकों की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के 63 पूजा पंडालों में गणपति बप्पा विराजेंगे। इस बार 10 दिनों तक चलने वाले गणपति महोत्सव में विशेष आयोजन होंगे।
विज्ञापन

इतना नहीं 350 घरों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। 27 अगस्त को कलश स्थापना के साथ भगवान गणेश अपने भवन में विराजेंगे। गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार दिन-रात काम कर रहे हैं। गणेश पूजा व्यवस्था समिति के मीडिया प्रभारी राजदेव शुक्ल ने बताया कि शहर में 63 पंडाल बनाए जा रहे हैं, जहां भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन होंगे। इसके अलावा 350 घरों में गणेशजी की प्रतिमाएं स्थापित होंगी।
श्री गणेश पूजा व्यवस्था समिति के संरक्षक प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समिति के संयोजक अनिल द्विवेदी व अन्य पदाधिकारियों की पूजा समिति के अध्यक्ष और महामंत्री के साथ बैठक हो चुकी है। सभी पूजा पंडालों की प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है। पूजा पंडालों पर सुबह-शाम आरती, भंडारा व कई विशेष आयोजन किए जाने हैं।
विज्ञापन

शहर के घरों में दो दिन, चार दिन, छह व 10 दिन के लिए गणेशजी की स्थापना की जाएगी। यहां भी सुबह-शाम पूजन के साथ भंडारे व विविध आयोजन होने है। गणेश पूजा व्यवस्था समिति के पदाधिकारी समीर मयंक, प्रिंस अग्रहरि, हिमांशु गुप्ता, नारायण कसौधन, मोहित साहू, नितिन अग्रहरि व कमलेश वर्मा पूजा समितियों से मिलकर कार्यक्रम की जानकारी ले रहे हैं।
उधर, पीडब्लूडी, नगर पालिका, बिजली व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आयोजन से पहले अव्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। शहर के कुड़वार नाका व अन्य कई जगहों पर गणेश उत्सव के लिए पंडाल का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें