बालमपुर गांव के ट्रांसफार्मर में फ्यूज सेट लगाते बिजली कर्मी। स्रोत- विभाग
सुल्तानपुर। गर्मी में उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली देने के लिए ऊर्जा निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को पकड़ी विद्युत उपकेंद्र के बालमपुर फीडर पर मरम्मत कार्य किया गया। दोपहर एक से दो बजे तक एक घंटे का शट-डाउन लेकर विभिन्न स्थानों पर मौजूद अलग-अलग क्षमता के ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की गई।
अवर अभियंता प्रकाश यादव ने बताया कि गर्मी में लोड ज्यादा होने पर ट्रांसफार्मर का टर्मिनल जल जाता है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इस समस्या से बचने के लिए फ्यूज सेट लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर की कमजोर खूंटी (बुशिंग), एचटी व एलटी लाइनों के इंसुलेटर को भी बदलने का काम चल रहा है। संवाद