फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बागवानी से निर्यात तक, किसानों ने सीखी आधुनिक खेती की तकनीक

Wed, 23 Sep 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उद्यान विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में 80 किसानों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक बागवानी, सुरक्षित खेती, मशरूम उत्पादन और कृषि उत्पादों के निर्यात से जुड़ी तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी राम अकबाल यादव ने किसानों को टिशू कल्चर केले के साथ आम, अमरूद, पपीता, शाकभाजी, पुष्प और मसाला फसलों की वैज्ञानिक खेती के बारे में बताया। उन्होंने सुरक्षित खेती के लिए पॉलीहाउस और शेडनेट हाउस की उपयोगिता तथा मशरूम उत्पादन की तकनीक और इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी। किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर बेहतर उत्पादन लेने के तरीकों से भी अवगत कराया गया।
एपीडा (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण), वाराणसी के बीडीएम सत्येंद्र सिंह लोधी ने कृषि निर्यात की संभावनाओं और निर्यातोन्मुखी उत्पादन पर जानकारी दी। उन्होंने एपीओ के माध्यम से निर्यात, हार्टीनेट पंजीकरण, गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों, पैकेजिंग, ट्रेसबिलिटी और प्रमाणन की प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन

वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और कृषि उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में सक्षम बनाना है। उन्होंने किसानों से प्रशिक्षण में मिली तकनीकी जानकारी को खेती में अपनाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जेबी सिंह, डॉ. एसपी मिश्र और डॉ. एके सिंह ने भी किसानों को विभिन्न कृषि एवं बागवानी विषयों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें