फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, लखीमपुर पहुंची किशोरी

Thu, 31 Oct 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के एक मोहल्ले की एक किशोरी की सोशल मीडिया पर लखीमपुर जिले के एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और किशोरी ने अपने दोेस्त से मिलने के लिए घर छोड़ दिया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की। कुछ पता नहीं चला तो कोतवाली नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो लापता किशोरी की लोकेशन लखीमपुर में मिली।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क साधा। लखीमपुर पुलिस ने किशोरी को बुधवार को अपने पास सुरक्षित बिठा लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि किशोरी सुरक्षित लखीमपुर पुलिस के पास है। एक टीम उसे लाने के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें