फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जापान से आए दोस्त, सभी ने की मेहमाननवाजी

Sun, 23 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जापानी प्रतिनि​धिमंडल का स्वागत करते जिला​धिकारी इंद्रजीत ​सिंह।-स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच बढ़ते रिश्तों की गर्माहट शनिवार को जिले में भी नजर आई। यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के पांचवें दिन वाराणसी जाते समय 240 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल कुछ देर के लिए जिले में रुका। यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी और वाइस गवर्नर जुनिची इशिदेरा समेत प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने डीएम आवास पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल 'यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट' और बिजनेस कॉन्क्लेव के सिलसिले में भारत आया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जापानी मेहमानों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया। दोनों पक्षों के बीच औपचारिकताओं से इतर दोस्ती, संस्कृति और आपसी सहयोग को लेकर बातचीत हुई। भारतीय परंपरा के अनुरूप हुई मेहमाननवाजी ने जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ रिश्तों में अपनापन और बढ़ाया। यामानाशी प्रांत और उत्तर प्रदेश के बीच निवेश एवं सहयोग की संभावनाओं को लेकर चल रही गतिविधियों के बीच जिले में हुई यह संक्षिप्त मुलाकात जिले के लिए खास रही।

प्रतिनिधिमंडल के शहर में रुकने और डीएम से मिलने से जिले का नाम भी यूपी-जापान साझेदारी से जुड़ गया। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात में सांस्कृतिक आदान-प्रदान को संबंधों की मजबूत कड़ी बताया। जापानी मेहमानों के स्वागत के दौरान प्रशासन की ओर से स्थानीय स्तर पर भी जिले की मेहमाननवाजी और आत्मीयता की झलक दिखाई गई। संक्षिप्त प्रवास के बाद प्रतिनिधिमंडल वाराणसी के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें