फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नौकरी के नाम पर साढ़े छह लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इंटर कॉलेज में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक युवक से साढ़े छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के भोगइचा गांव निवासी अखिलेश ने बताया कि उसकी मुलाकात राना सिंह और राजेश सिंह से हुई थी। दोनों ने उसे मैनेजमेंट इंटर कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे तीन बार में करीब साढ़े छह लाख रुपये हड़प लिए। नौकरी न मिलने पर जब पैसा वापस मांगा तो एक चेक थमा दिया जो बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें