भदैंया। थाना क्षेत्र गोसाईंगंज के ओदरा गांव निवासी मोहम्मद दिलशाद अपने भतीजे मोहम्मद ताबिश के साथ रिश्तेदारी करोमी गांव गए थे। बुधवार दोपहर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अहिरौली गांव के पास दो बाइकों पर सवार पांच लोगों पर दिलशाद और ताबिश को ओवरटेक करके रोकने और लोहे के रॉड से हमला करने व फायरिंग का आरोप था। पुलिस ने करोमी गांव निवासी सहबान, शाहिद, शहजाद तथा शादाब और एक अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।