भदैंया (सुल्तानपुर)। विकवाजितपुर निवासी विजय प्रकाश वर्मा व हनुमानगंज के सुरेश गुप्ता ने सराय अचल के एक युवक व उसकी चाची के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि अजय यादव व उसकी चाची सेजल यादव ने ईंट भट्ठा लगाने के नाम पर दोनों से आठ लाख रुपये लिए थे।
ईंट भट्ठा नहीं लगने पर सुरेश और विजय ने आरोपियों से पैसे मांगे, तो वे टालमटोल करने लगे। पिछली 15 मई को आरोपियों के घर गए, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और पैसा देने से मना कर दिया। पुलिस ने अजय यादव व सेजल यादव के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अखंडदेव मिश्र ने बताया कि जांच शुरू की गई है।