फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की कार, सात घायल

Wed, 11 Jun 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर दखिनवारा गांव के पास मंगलवार दोपहर दो बजे अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना देने के साथ बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

कार में फंसे दो बच्चों व पांच श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने पांच लोगों को मेडिकल काॅलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। घायल महाराष्ट्र के अहिल्या नगर जिले के निवासी हैं। रेफर होने वालों में सोमनाथ, उज्ज्वला सहित तीन अन्य लोग शामिल हैं। डॉ. बीके गौतम ने बताया कि दो बच्चे भी सीएचसी आए थे, जिन्हें मामूली चोटें थीं। उनका सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें