फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नैनी प्रयागराज में चार पहलवानों ने जीते पदक

Fri, 07 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 प्रयागराज में पदक विजेता पहलवान। स्रोत- स्टेडियम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नैनी प्रयागराज में दो अगस्त को आयोजित 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सुल्तानपुर के चार पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आशुतोष उपाध्याय ने 50 किलो भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। प्रिंस गोस्वामी ने 57 किलो वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। अंगद भारती ने 61 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं, राहुल सिंह ने 51 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। पदक विजेता सभी खिलाड़ी स्थानीय पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच राम नरेश की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें