फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अवैध खनन में छापा मारकर चार ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Sun, 23 Aug 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गोसाईगंज थाने में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
फोटो संख्या-3
विज्ञापन

गोसाईगंज। क्षेत्र के आमकोल में शुक्रवार रात अवैध खनन की सूचना पर खनन विभाग की टीम ने छापा मारकर चार ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिए। कार्रवाई के दौरान खनन में लगी जेसीबी का चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। पकड़े गए चारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर द्वारिकागंज चौकी में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन

खनन निरीक्षक शिव दयाल सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम रात में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी आमकोल के पास अवैध खनन होता दिखाई दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। विभागीय टीम को देखते ही वहां अफरातफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान चार ट्रैक्टर पकड़ लिए गए, जबकि जेसीबी चालक वाहन लेकर भाग निकला। खनन निरीक्षक शिव दयाल सिंह ने बताया कि अवैध खनन में लगे चार ट्रैक्टर पकड़े गए हैं। सभी को सीज कर दिया गया है। अवैध खनन के खिलाफ विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें