सुल्तानपुर। अयोध्या की सोहावल तहसील में 20 अगस्त को लेखपाल उत्कर्षदीप के साथ हुई घटना के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिले की तहसीलों में लेखपालों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। जयसिंहपुर में लेखपालों ने कार्य के दौरान सुरक्षा और उत्पीड़न से बचाव की मांग करते हुए एसडीएम संदीप यादव को मांगपत्र सौंपा। इस अवसर पर लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष लाल बहादुर श्रीवास्तव, मंत्री विपिन कुमार यादव, सुरेंद्र सिंह, अभय प्रताप सिंह, सतीश प्रसाद, पूजा और शिव कुमार मौजूद रहे।
लेखपाल संघ की लंभुआ इकाई ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ ने प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। इस अवसर पर लेखपाल संघ के पदाधिकारी रिंकू पाल, ब्रजेश उपाध्याय, सुरेश कुमार, स्वयं प्रकाश सहित कई लेखपाल मौजूद थे। बल्दीराय तहसील के लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। दोपहर दो बजे लेखपाल संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर अध्यक्ष संतराम यादव, संदीप तिवारी, नामवर सिंह, ओपी यादव, राघवराम यादव, राजेंद्र, रवींद्र सिंह, बदन, ओम प्रकाश यादव, ओम प्रकाश मौर्य, रामजीत तिवारी, अरुण तिवारी, कमलेश सरोज, हिमांशी, सिम्मी शुक्ला, शशि प्रभा आदि मौजूद रहे।