फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भामाशाह जयंती पर चार प्रतिष्ठित व्यापारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दानवीर भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार रात शहर के बढ़ैयावीर स्थित लघु उद्योग व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा और व्यापारिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चार व्यापारियों को दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लघु उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी गुप्ता ने बताया कि संगठन इस बार भी पूरे एक माह तक भामाशाह जयंती सम्मान अभियान चलाएगा। अभियान के तहत समाजहित और व्यापारिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम चरण में सौरभ त्रिपाठी, प्रदीप मिश्र, दीपक आर्य और अश्विनी वर्मा को प्रशस्ति-पत्र देकर दानवीर भामाशाह रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी सुरेश सोनी, युवा प्रदेश प्रभारी अरविंद चौरसिया, सरदार गगनदीप सिंह, अक्षत बरनवाल, राजन गुप्ता, रामदीन अग्रहरि सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संचालन प्रदेश सचिव सारथी कसौधन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें