फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नाले की सफाई न होने से ग्रामीण नाराज, जलभराव की आशंका

Mon, 29 Jun 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार। कस्बे के निकट पूरे तिलक तिवारी गांव में बने नाले की लंबे समय से सफाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि हरखपुर गांव से पूरे तिलक तिवारी गांव तक करीब दो दशक पहले क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित नाला सफाई के अभाव में झाड़ियों से पट गया है। ग्रामीण राजबहादुर, राम अचल तिवारी, दुर्गा प्रसाद तिवारी और दयाराम ने बताया कि गांव में पानी निकासी का मुख्य साधन यही नाला है। उनका कहना है कि समय रहते नाले की सफाई नहीं कराई गई, तो बारिश में गांव के कई हिस्सों में पानी भर सकता है। खंड विकास अधिकारी विवेक कटियार ने बताया कि मामले की जांच कराकर नाले की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें