सुल्तानपुर। एसपी चारू निगम ने पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अखंडनगर थाने के अपराध निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी को प्रभारी चुनाव/मीडिया सेल प्रभारी बनाया है।
पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को शास्त्रीनगर का चौकी प्रभारी बनाया गया है। बल्दीराय थाने की महिला आरक्षी कल्पना चौरसिया का स्थानांतरण जयसिंहपुर कोतवाली किया है। आरक्षी धर्मेंद्र प्रसाद को अभियोजन कार्यालय से जेल सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नरायन सिंह ने बताया कि संबंधित को नवीन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। (संवाद)