फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छात्रा की फोटो वायरल करने व धमकी देने का आरोप

Mon, 08 Jun 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हलियापुर के एक गांव की महिला ने पुत्री की फोटो वायरल करने की शिकायत शनिवार को बल्दीराय तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में की। महिला के मुताबिक उनकी पुत्री एक कॉलेज की छात्रा है। आरोप है कि उनकी पुत्री के मोबाइल पर छह माह पहले ऋषि निवासी बल्दीराय के मोबाइल से फोन आया था। उनकी पुत्री ने अनजाने में दो- तीन बार बात कर ली। आरोपी ने स्कूल जाते समय उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की।
विज्ञापन

मना करने पर आरोपी ने धमकी दी। उनकी पुत्री ने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत करने के कुछ दिन बाद तक फोन नहीं आया। इसके बाद आरोपी परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों के मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज व एआई जनरेटेड फोटो भेजकर धमकी दे रहा है। हलियापुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें