अखंडनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कनकपुर के पास दो दुर्घटनाएं हुई। बलिया जा रही कार में रविवार दोपहर करीब तीन बजे पीछे से दूसरी तेज रफ्तार कार टकरा गई। दुर्घटना में पीछे से जा रही कार के चालक कानपुर के अहाराना निवासी अशोक यादव (35) घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया गया।
वहीं, शनिवार रात लगभग 12 बजे कनकपुर के पास ही गाजीपुर से लखनऊ जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार तीन महिलाओं को मामूली चोट लगी। तीनों महिलाएं वशिष्ठ पार्क दिल्ली की रहने वाली हैं। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया है। (संवाद)