फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर टूटे डिवाइडर की हुई मरम्मत

Sun, 16 Aug 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर कामतागंज पेट्रोल टंकी और मिश्रपुर पुरैना मोड़ पर टूटे डिवाइडर को ठीक कराने के बाद लोगों ने उसे फिर तोड़ दिया। एनएचएआई के प्रबंधक ने उसे रविवार को फिर बनवाया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाने के मिश्रपुर पुरैना व कामतागंज मोड़ पर डिवाइडर बनाया गया है। इसे कुछ लाेगों ने आवागमन के लिए तोड़ दिया था। इसकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही थीं। दुर्घटनाओं में भदैया के सुमित सहित तीन लोगों की अवैध कट की वजह से मौत हो चुकी है। पीआरवी पुलिस वाहन से टकराकर एक कार पलट चुकी है। अवैध कट बनाने पर एनएचएआई के कार्यकारी मैनेजर राकेश कुमार की ओर से कोतवाली देहात थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बाद भी लोगों ने डिवाइडर को तोड़कर आवागमन का रास्ता बना लिया था। डिवाइडर बनने से हाईवे का अवैध कट फिर बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें