गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर गांव निवासी जोखू (45) टैक्टर-ट्रॉली पर ईंट लादकर गांव के ही अजय (19) व कल्लू (18) के साथ पीढ़ी की तरफ जा रहा था। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के मलवा निहाये गांव के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई।
दुर्घटना में अजय, कल्लू, जोखू के साथ ही कार पर सवार देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव निवासी रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में घायल देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव जूनियर हाईस्कूल बहुरवां सिद्धार्थनगर में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं।