फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर कब्जे का विरोध करने पर दंपती समेत चार की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दरवाजे के सामने कब्जा करने का विरोध करने पर विपक्षियों ने दंपती समेत चार लोगों की पिटाई कर दी। आरोप है कि सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष का ही शांति भंग के अंदेशे में चालान कर दिया।
विज्ञापन

धम्मौर थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी चंद्रभान के दरवाजे के सामने गांव के ही कुछ लोगों ने पिछली 11 मार्च को दीवार बनाकर कब्जा करने की कोशिश की थी। चंद्रभान और उनकी पत्नी फोटू देवी ने इसका विरोध किया था।
इससे नाराज विपक्षियों ने चंद्रभान और फोटू देवी की पिटाई शुरू कर दी। दंपती को बचाने दौड़े जयकुमारी और दिलेशा को भी विपक्षियों ने पीटा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची यूपी 112 ने घायल चंद्रभान, फोटू देवी और जयकुमारी को जिला अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन

इसके बाद घायल धम्मौर थाने पहुंचे तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय चंद्रभान समेत तीन लोगों का 151 में चालान कर दिया। शनिवार को पीड़ित दंपती जिलाधिकारी सी. इंदुमती से मिलने पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
एसओ धम्मौर अशोक कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। सूचना के बाद मौके पर गया था। चंद्रभान के घर के सामने एक दीवार बनी थी, जिसे उन्होंने खुद गिरा दिया था। यही नहीं दंपती ने विपक्षियों से मारपीट भी की थी। पुलिस ने चंद्रभान समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 151 में चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें