करौंदीकला/ चांदा। जिले में सोमवार को अलग-अलग स्थानाें पर आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। जिससे घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया। करौंदीकला के बांगरखुर्द निवासी जयकृष्ण तिवारी के घर में सोमवार दोपहर 12 बजे शार्टसर्किट से आग लग गई। आग ने पड़ोस के श्रीकृष्ण के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाया। वहीं, चांदा के मुनीपुर निवासी सुनील कुमार के घर में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।
घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। फरमापुर निवासी हीरालाल के घर में सोमवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से लगी आग से सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। चांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र भी घटना स्थल पर पहुंचे। हल्का लेखपाल रूपम गौतम ने आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया।