फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.32 करोड़ रुपये से बनेंगी चार विद्युत लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ तहसील क्षेत्र में बने 132 केवी पारेषण उपकेंद्र से वितरण के सब स्टेशनों को जोड़ने के लिए चार नई विद्युत लाइनें बनेंगी। चारों हाईटेंशन लाइनों को बनाने के लिए शासन ने स्वीकृति देते हुए 1.32 करोड़ रुपया आवंटित कर दिया है। धनराशि मिलने के बाद अयोध्या कार्य खंड ने लाइनों को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लंभुआ तहसील के रामपुर में बने 132 केवी पारेषण उपकेंद्र से विद्युत वितरण के सब स्टेशनों को बिजली आपूर्ति देने के लिए चार हाईटेंशन लाइनों का निर्माण कराया जाएगा।
हाईटेंशन लाइनों के निर्माण के बाद चार उपकेंद्रों को नए पारेषण उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। पारेषण उपकेंद्र तैयार होने के बाद शासन ने चारों चिह्नित वितरण सब स्टेशनों को बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के लिए नई लाइनों के निर्माण की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने एक करोड़ 32 लाख रुपया स्वीकृत किया है। कार्य की जिम्मेदारी अयोध्या कार्य खंड को दी गई है। धनराशि अवमुक्त होने के बाद अयोध्या विद्युत कार्य खंड ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।
लंभुआ के रामपुर में बना 132 केवी पारेषण उपकेंद्र को इंजीनियर जल्द ऊर्जीकृत करने की तैयारी में जुटे हैं। शासन ने पारेेषण उपकेंद्र के ऊर्जीकृत होने के दौरान ही 33 केवीए की नई लाइनों का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है। इसमें करीब तीन माह का समय लगने की संभावना जताई जा रही है।
नए पारेषण उपकेंद्र से वितरण के किंदीपुर, चांदा, लंभुआ व लंभुआ तहसील सब स्टेशनों को जोड़ा जाना है। इन्हीं चारों उपकेंद्रों को जोड़ने के लिए 33 केवीए की नई लाइनों का निर्माण कराया जाएगा। नई लाइनों का कार्य पूरा होने के बाद तीन लाख आबादी को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी।
अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा ने बताया कि चार नई लाइनों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। अयोध्या कार्य खंड की ओर से टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। टेंडर के बाद निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें