फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अस्पताल से गायब मिले चार चिकित्सक, रोका वेतन

Wed, 12 Jun 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। बिरसिंहपुर के 100 बेड अस्पताल का मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार चिकित्सक ड्यूटी से गायब मिले। इस पर उनका वेतन रोकने का आदेश दिया। इस पर सीएमओ ने सीएमएस को ड्यूटी रोस्टर बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश चौधरी अचानक बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान एनेथेटिक्स डॉ. भास्कर प्रसाद, पैथोलाॅजिस्ट डॉ. श्वेता सिंह समेत समेत चार चिकित्सक गायब मिले। इससे नाराज सीएमओ ने सीएमएस डॉ. राजकमल चौरसिया को जब तक संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिले, तब तक वेतन रोकने का आदेश दिया। इसके पहले भी एसीएमओ के निरीक्षण में छह डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले थे। सीएमओ ने निर्देशित किया कि जो भी डॉक्टर ड्यूटी से गायब रहते हैं, उनकी सूचना उच्चाधिकारियों को देने के साथ वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए।



अस्पताल में पांच इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर की तैनाती है। निरीक्षण में सीएमओ को जानकारी मिली कि ईएमओ 24 घंटे ड्यूटी करके चले जाते हैं। सीएमओ ने तत्काल ड्यूटी रोस्टर बनाने का सीएमएस को निर्देश दिया। कहा कि आठ घंटे के रोस्टर के हिसाब से ईएमओ ड्यूटी करेंगे। इस दौरान सीएमओ ने अस्पताल में लिपिक का कामकाज देख रहे राहुल बरनवाल को हटाकर हरिओम गुप्ता को सप्ताह में दो दिन के लिए संबद्ध किया। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश कुमार पांडेय को प्रसव सेवा में तेजी लाने के साथ ही ऑपरेशन से प्रसव शुरू कराने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि जनरल सर्जन व हड्डी के सर्जन भी सर्जरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें