फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती नदी में डूबे चार बच्चे, तीन लापता

Fri, 28 Jun 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे वलीपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद गोमती नदी में नहाने गए चार बच्चे गहरे पानी में डूब गए। एक बच्चे को बचा लिया गया, जबकि तीन का पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी होने पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने डूबे बच्चों की तलाश में गोेताखोर लगा दिए। गोेताखोर देर रात तक नदी में डूबे बच्चों की खोजबीन में लगे रहे, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के बेचू खां का पुरवा निवासी नूर आलम का पुत्र फरहान (13) अपने गांव के दोस्तों हसनैन (12) पुत्र रुखसार, रेहान (12) व आबिद पुत्र इस्तेखार (10) निवासी गनेशपुर कैथोली कोतवाली जयसिंहपुर के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर बाद वलीपुर क्षेत्र में गोमती नदी में नहाने के लिए गया था। चारों बच्चों ने गोमती तट के किनारे कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगा दी। इसी बीच गहरे पानी में जाने से चारों डूबने लगे। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।


इसी बीच स्थानीय लोगों की मदद से रेहान को किसी तरह से बचा लिया गया। बाकी तीनों गहरे पानी में डूब गए। तीन बच्चों के नदी में डूबने की जानकारी होने से बेचू खां का पुरवा में हड़कंप मच गया। डूबे बच्चाें के परिजन व ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी पर इसौली विधायक ताहिर खान ने डीएम से वार्ता कर एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया। घटना के बारे में पता चलने पर एसडीएम सदर ठाकुर प्रसाद, नगर कोतवाल श्रीराम पांडेय, लेखपाल सुनील सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि तीनों बच्चों की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें