जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। बीमा एजेंट की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार शाम को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप है।
जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बझना निवासी प्रेम कुमार, कारेबन निवासी प्रदीप यादव, मनोज कुमार यादव, अंबेडकरनगर के महरुआ निवासी कृपा शंकर को चंदन शर्मा के हत्यारोपियों को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।