फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

451 ग्राम मार्फीन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले चार तस्कर बुधवार शाम जामों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए तस्करों के पास से 451 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद हुई है।
विज्ञापन

मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय जिले की पुलिस को बुधवार शाम बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय जामों के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा के नेतृत्व में मौजूद टीम ने कादूनाला ग्राम संभई के पास एक जीप रोककर तलाशी ली तो उस पर मौजूद चार युवक मादक पदार्थ के तस्कर निकले।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुशीगंज थाने के हसरमपुर मजरे जूठीपुर गांव निवासी आलोक दुबे व गुरुदत्तगंज गांव निवासी पप्पू यादव, बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाने के गांव भिखरा निवासी राजेश सिंह व पिन्टू सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से अलग-अलग पैकेट में 451 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद हुई।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से बरामद अवैध मार्फीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय सभागार में मीडिया से मुखातिब एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि चारों तस्कर मार्फीन बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बरामद जीप को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें