फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोटवा गांव में बुधवार सुबह एक अधेड़ का शव पेड़ में गमछे के सहारे लटकता पाया गया। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (50) का शव बुधवार की सुबह गांव के बाहर स्थित पेड़ में गमछे के सहारे लटकता पाया गया।
खेत गए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही उसके परिवारीजनों को दी। ग्रामीणों ने बताया कि वीरेंद्र सिंह की पत्नी का देहांत काफी पहले हो गया था, उनके कोई औलाद नहीं थी।
वह अपने भाई राजेंद्र सिंह के साथ रहते थे। दो माह पहले राजेंद्र सिंह की भी मौत हो गई थी। तब से वीरेंद्र काफी परेशान चल रहे थे। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के सामने पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें