फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहीं आए दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती

Wed, 12 Feb 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी के अस्पतालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती बुधवार को कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इससे उनके खिलाफ आरोप तय नहीं हो पाया।
विज्ञापन

कोर्ट ने उन्हें आरोप तय करने के लिए तलब किया था। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 25 फरवरी की तिथि तय की है। सोमनाथ भारती पर नौ जनवरी 2021 को अमेठी जिले के जगदीशपुर के रामलीला मैदान में यूपी के अस्पतालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उनके खिलाफ जगदीशपुर निवासी सोमनाथ साहू ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट से जमानत मिलने पर वे रिहा हुए थे।

बसपा के पूर्व विधायक पर दर्ज केस में हुई गवाही
सुल्तानपुर। वर्ष 1996 के विधानसभा चुनाव के दौरान मतपत्र गायब होने के मामले में चांदा के पूर्व बसपा विधायक सफदर रजा के खिलाफ विचाराधीन केस में बुधवार को तत्कालीन पीठासीन अधिकारी नंद कुमार सिंह और देहली मुबारकपुर गांव के राजेंद्र प्रसाद की गवाही दर्ज की गई।
विज्ञापन

एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 15 फरवरी की तिथि तय की है। छह अक्तूबर 1996 को चुनाव के दौरान पीपरपुर थाने के देहली मुबारकपुर मतदेय स्थल से मतपत्र गायब होने के मामले में पूर्व विधायक सफदर रजा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमरुज्जमा फौजी व देहली मुबारकपुर की ग्राम प्रधान के पति और 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पूर्व जिलाध्यक्ष कमरुज्जमा फौजी की मौत हो गई है जबकि पूर्व विधायक सफदर रजा के साथ अबाद उल्ला व अबरार अहमद के खिलाफ केस की सुनवाई चल रही है।
गवाही देने नहीं आए वन विभाग के डिप्टी रेंजर



सुल्तानपुर। इसौली के सपा विधायक मो. ताहिर खां के खिलाफ विचाराधीन केस में बुधवार को वन विभाग के डिप्टी रेंजर अरविंद द्विवेदी के गवाही देने के लिए नहीं आने से सुनवाई टल गई। मामले में अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी। सपा विधायक पर शहर से सटे पूरे बेचू खां पांचोपीरन में वन विभाग की जमीन पर जबरन सड़क निर्माण कराने का आरोप है। (संवाद)
विजय नारायण सिंह हत्याकांड में नहीं हुई गवाही
सुल्तानपुर। विजय नारायण सिंह हत्याकांड में बुधवार को गवाही नहीं हुई। जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 20 फरवरी की तिथि तय की है। कोतवाली नगर के नरायनपुर गांव निवासी विजय नारायण सिंह की सात अप्रैल 2024 को शहर के दरियापुर तिराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अंबेडकर नगर जिले के महरुआ थाने के सिलावट गांव निवासी अजय सिंह सिलावट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। वह इस समय रायबरेली जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें