फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम पं.श्रीपति ने पेश की अनूठी मिसाल : बृजेश मिश्र

Sun, 08 Dec 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरापुर (सुल्तानपुर)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्रीपति मिश्र अजातशत्रु थे। समाज सेवा के लिए उन्होंने न्यायाधीश जैसी प्रतिष्ठित सेवा को त्याग कर एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। ये बातें पुलिस प्रशिक्षण स्कूल के एसपी बृजेश मिश्र ने कही। वे शनिवार को पंडित श्रीपति मिश्र की 22 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

विधायक राजेश गौतम ने कहा कि पंडित श्रीपति मिश्र हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। अधिवक्ता रामचंद्र मिश्र ने कहा कि वह व्यक्तित्व बहुआयामी था। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव, पूर्व विधायक भगेलू राम, केशव प्रसाद मिश्र, चेयरमैन आनंद जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ शांति पाठ से हुआ। अंत में कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने गरीबों में कंबल भी वितरित किया। इस मौके पर डॉ. श्रवण मिश्र, प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र, रमाकांत बरनवाल, घनश्याम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें