फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने बंदूक छिनैती के केस में दी गवाही

Fri, 05 Dec 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बरात से लौटते वक्त हड़ौरा बाजार में पूर्व भाजपा विधायक मिल्कीपुर बृजभूषण मणि त्रिपाठी के भाई के साथ हुई बंदूक छिनैती के आरोप से जुड़े मामले में पूर्व विधायक के बेटे महेंद्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को कोर्ट में गवाही दी। एसीजेएम मुक्ता त्यागी की अदालत ने अगले गवाह को 19 दिसंबर के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक बृजभूषण मणि त्रिपाठी ने नौ जून 1993 को कूरेभार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप के मुताबिक उनके भाई सुरेश चंद्र त्रिपाठी पूरे तिवारी का पुरवा चंदौर से बरात से लौट रहे थे। उनके साथ अन्य लोग भी थे। उनके भाई व अन्य लोग हड़ौरा बाजार में रुक कर एक दुकान पर पानी पी रहे थे।
तभी कूरेभार थाने के हड़ौरा निवासी आरोपी प्रेम बहादुर सिंह, सह आरोपी राम बहादुर सिंह व रमेश पांडेय पूर्व विधायक के भाई से बंदूक छीनने लगे। फिलहाल उन लोगों ने किसी तरीके से बंदूक को ले जाने से बचाया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, और पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। इस मामले में शुक्रवार को पूर्व विधायक बृजभूषण मणि त्रिपाठी के बेटे महेंद्र मणि त्रिपाठी ने अपना साक्ष्य दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें