फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राष्ट्र नायकों के नाम पर विकसित होंगे वन

विज्ञापन
 लखनऊ-वाराणसी हाईवे ​स्थित पुलिस प्र​शिक्षण केंद्र दादूपुर में स्थापित एकता वन। स्रोत-वन विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग ने 10 नए विशिष्ट वन विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए सदर, कादीपुर, जयसिंहपुर और लंभुआ रेंज में एक-एक हेक्टेयर भूमि की तलाश की जा रही है। इन वनों को महापुरुषों और बलिदानियों के नाम से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग ने सभी क्षेत्रीय वनाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उपयुक्त भूमि तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी है। लखनऊ स्थित प्रधान वन संरक्षक मुख्यालय में होने वाली बैठक में इस योजना की कार्ययोजना तय की जाएगी। पूर्व में स्थापित विशिष्ट वनों के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। लंभुआ के कैभा में अटल वन के तहत पांच हजार पौधे लगाए गए हैं।
इसी तरह नरसिंहपुर में बाल वन, कादीपुर के तवक्कलपुर नगरा में त्रिवेणी वन, बिरसिंहपुर में गोपाल वन और दादूपुर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में एकता वन विकसित किए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाली बढ़ाने पर रहेगा जोर
प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि पिछले साल 11 विशिष्ट वनों की स्थापना से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। इस बार भी यह पहल पर्यावरण संतुलन और हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें