फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विदेशी मेहमानों ने जिले की मूंज हस्तशिल्प को सराहा

Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
वाराणसी के कला संकुल में जिले की मूंज हस्त​शिल्प प्रदर्शनी को देखते विदेशी मेहमान। स्रोत-सोशल म
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वाराणसी में चार जून को संपन्न हुए ब्रिक्स सम्मेलन के बाद शनिवार को विदेशी मेहमानों के लिए एक विशेष विजिट प्रोग्राम का आयोजन कला संकुल अरुगवा में किया गया।
विज्ञापन

जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सुल्तानपुर क्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने अपने सहयोगियों के साथ मूंज हस्तशिल्प के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। कंपनी के निदेशक राजेश सिंह के नेतृत्व में शिल्पकार शांति विश्वकर्मा व अन्य सहयोगियों ने विदेशी मेहमानों को मूंज से बनी टोकरियों, डलिया, फर्नीचर और सजावटी वस्तुओं की बारीकियां समझाईं।
विदेशी मेहमानों ने मूंज शिल्प की इको-फ्रेंडली विशेषताओं और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका से जुड़ाव को सराहा। राजेश सिंह ने बताया कि कंपनी ओडीओपी योजना के तहत जिले के मूंज क्राफ्ट को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें