फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 17 केंद्रों पर 39,456 अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा

Sat, 06 Jun 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में मौजूद अ​धिकारी।-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में आठ, नौ और 10 जून को आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा निगरानी के चाकचौबंद इंतजाम किए हैं। जिले के 17 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 39,456 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने परीक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक संचालित होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थापक, केंद्र पुलिस प्रभारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और बायोमैट्रिक सत्यापन के लिए नामित कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है। कक्ष निरीक्षकों समेत अन्य आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
बताया गया कि परीक्षा के प्रश्नपत्र जिले में पहुंच चुके हैं। उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखकर संबंधित कमरों को सील कर दिया गया है। एसपी चारू निगम ने कहा कि परीक्षा संचालन के दौरान भर्ती बोर्ड की गाइडलाइन से इतर कोई भी निर्णय स्वविवेक से न लिया जाए। किसी भी अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सामान लेकर आएं अभ्यर्थी
प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड)
मूल फोटो पहचान पत्र
भर्ती बोर्ड के निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज
समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें
इसे लेकर न आएं परीक्षार्थी
मोबाइल फोन
स्मार्ट वॉच या डिजिटल घड़ी
ब्लूटूथ, ईयरफोन, हेडफोन
कैलकुलेटर, पेन ड्राइव या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
नोट्स, किताबें, कागज या अन्य अध्ययन सामग्री
बैग एवं अन्य अनावश्यक सामान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें