फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम का बाजारों में ताबड़तोड़ छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्योहार के मद्देनजर शनिवार को डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने अलीगंज और कुड़वार में छापेमारी की। छापे के दौरान टीम ने मिठाई, सेंवई, खोवा और बेसन का नमूना लेकर उसे प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सी. इंदुमती के आदेश पर शनिवार की सुबह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश शुक्ला, उदयराज मौर्य, संजय यादव और राम सिंगार की टीम ने अलीगंज बाजार में छापा मार दिया।
छापे के दौरान टीम ने अमित स्वीट्स हाउस की दुकान से कलाकंद का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने वारिस अली की दुकान से सेंवई और खोवा का नमूना लिया। अलीगंज बाजार के बाद टीम कुड़वार बाजार पहुंची।
विज्ञापन

कुड़वार बाजार में टीम ने बेसन का नमूना एकत्र किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जब्त नमूनों को संकलित कर उसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर डीएम के आदेश पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें