फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक ने तीन युवकों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। शहर के रेलवे स्टेशन तिराहा के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
गौरीगंज थाना क्षेत्र के गांव अत्तानगर निवासी सौरभ सिंह व राघीपुर निवासी पंकज मिश्र शुक्रवार की रात इंटरसिटी से लखनऊ से गौरीगंज आए थे। सौरभ को लेने उसका छोटा भाई आशुतोष सिंह बाइक से स्टेशन आया था।
तीनों लोग स्टेशन से बाहर आकर चौराहे के पास खड़े थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ने उन्हें टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से असैदापुर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने आशुतोष सिंह (19) को मृत घोषित कर दिया।
आशुतोष की मौत के बाद उसके चाचा तारकेश्वर सिंह ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें