फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पयागीपुर चौराहा व गभड़िया पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में जाम की भीषण समस्या बने गभड़िया फ्लाई ओवर के मरम्मत का कार्य शनिवार की देर शाम पूरा हो गया। फ्लाई ओवर पर डाली गई कंक्रीट पकने के बाद 11 मार्च से दो पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद हल्के दो पहिया व बाद में भारी वाहनों का अलग-अलग तिथियों में संचालन शुरू हो सकेगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से कार्य पूरा करने के बाद लोगों को जल्द जाम से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
शहर के जर्जर हो चुके गभड़िया फ्लाई ओवर के एक्सटेंशन जॉइंट की मरम्मत के लिए प्रशासन की अनुमति के बाद 22 फरवरी से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। पहले चार पहिया व उसके दो दिन बाद दो पहिया वाहनों के आवागमन परीप्रतिबंध लगने से शहर समेत पयागीपुर चौराहा भीषण जाम की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन

लगातार 15 दिनों तक लोग भीषण जाम से जूझते रहे। दबाव को देखते हुए लगातार चल जा रहे काम की वजह से पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने प्रशासन की ओर से निर्धारित 15 दिनों में मरम्मत कार्य पूरा कर दिया। अब पीडब्ल्यूडी को फ्लाई ओवर पर डाली गई कंक्रीट को पकने का वक्त चाहिए।
पीडब्ल्यूडी के जेई चक्रधर मिश्र ने बताया कि दो दिन कंक्रीट पकने के बाद 11 मार्च से फ्लाई ओवर पर दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। कंक्रीट में और थोड़ा मजबूती आने के बाद 15 मार्च से हल्के चार पहिया वाहनों का संचालन शुरू कराने का निर्णय लिया गया है। बताया कि फिलहाल मार्च तक भारी वाहनों का आवागमन फ्लाई ओवर पर प्रतिबंधित रहेगा। अप्रैल से भारी वाहनों का भी संचालन शुरू हो सकेगा।
गभड़िया फ्लाई ओवर का मरम्मत कार्य शनिवार की देर शाम पूरा होने के बाद भी रविवार को आवागमन प्रतिबंधित रहने से पयागीपुर चौराहे पर कई बार जाम लगा। हालांकि तीन दिनों की छुट्टी की वजह से आज पयागीपुर चौराहा व शहर में कुछ राहत रही।
शहर के गभड़िया फ्लाई ओवर के नीचे क्रॉसिंग पर कई बार जाम लगा लेकिन कुछ देर बाद आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लोगों को होली बाद जाम से काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें