फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र को जाने वाली चंडीगढ़-पाटलिपुत्र डाउन एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार को तय समय से करीब ढाई घंटे की देरी से किया गया। कामाख्या-इंदौर डाउन, बेगमपुरा समेत पांच ट्रेनें तय समय से कई घंटे की देरी से रवाना हुईं। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में विलंब से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का असर पड़ा है। दुर्ग से नौतनवां को जाने वाली दुर्ग अप एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार को तय समय से करीब दो घंटेे विलंब से किया गया। कामाख्या-इंदौर डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे विलंब से रही।
बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से किया गया। हरिद्वार से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ डाउन एक्सप्रेस भी तय समय से करीब एक घंटे विलंब से रही। चंडीगढ़-पाटलिपुत्र डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब ढाई घंटे विलंब से किया गया। ट्रेनों के संचालन में देरी से दिन भर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें