फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जन समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के बैनर तले किसानों ने दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) की पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूपेश शुक्ल ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश सचिव उमेश चंद्र मिश्र ने आरोप लगाया कि ब्लॉक के कुछ कर्मचारी अवैध वसूली करते हैं, इन्हें तत्काल हटाए जाने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी ने कहा कि किसान नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमा को तत्काल सरकार वापस ले। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है। पंचायत के बाद बड़ी संख्या इकट्ठा महिला व पुरुष किसानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस मौके पर अजय सिंह यादव, एतबार खां, डॉ. शत्रुघ्न, परशुराम जायसवाल, उर्मिला कश्यप समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें