सुल्तानपुर। पंडित दीनदयाल जनशताब्दी वर्ष की प्रदेश स्तरीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम डाभासेमर सेमर में हुआ। मंडलीय ट्रायल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से अमर भीम, गौरव कुमार, अनुराग कोरी और नैतिक का चयन किया गया। महिला वर्ग में सानिया ने टीम में जगह बनाई है।
यह टीम 18 से 20 सितंबर तक मुरादाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। सुल्तानपुर के खिलाड़ियों के चयन पर जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुमार विनीत, उपाध्यक्ष रवि त्रिपाठी, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, टेबल टेनिस संघ सचिव मो. सईद और अंतरराष्ट्रीय अंपायर आरिफ नियाज, मुनेंद्र मिश्रा ने प्रसन्नता जताई।